गुरुवार, 25 सितंबर 2014

बालों को फिट दिखाती ट्रिक

बाल हमारे चेहरे की तरह होते है। हमारे स्वास्थ्य और मूड को बयान कर देते है।  जरा सी तबियत ख़राब हो या तनाव हो तो बालों की सेहत बिगड़ने लगती है।  आइयें जानते है कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारें में जिनसे आप अपने बालों को दिखा सकते है एकदम फिट.

  • सबसे पहले यदि आपके बाल थोड़े से तैलीय लग रहे है और आपके पास बाल धोने का टाइम नहीं है तो अपने हाथो में थोड़ा सा टेलकम पाउडर ले और उसे बालों पर मल ले। याद रहे की आप पाउडर को बालों पर लगाये न की जड़ों में। इससे बालों की चिकनाहट दूर हो जाएगी। 
  • अपनी गर्दन झुकाएं और उस पर डियो का स्प्रे करें। स्प्रे दूर से करें। इससे जब भी आपके बाल हिलेंगे आपको एक खूबसूरत महक महसूस होगी। 
  • अगर आपके बाल थी नही दिख रहें है तो बेस्ट तरीका है की आप बाल खुले रखने की बजाय बालों को बाँध ले।  बंधे बाल भी आजकल के ट्रैंड का हिस्सा है। 
  • अगर बाल बहुत तैलीय दिख रहे है तो आप जैल लगा कर बालों को स्टाइल कर सकते है। 
  • अपने बालों को बियर से धोकर अपने बालों को और भी खूबसूरत बना सकते है। 
  • ट्रैंडी हेयर क्लिप्स और हेयर बैंड की मदद से आप अपने आगे के छोटे बालों को पीछे समेट सकते है। 
 

बुधवार, 17 सितंबर 2014

रामदाना: परफेक्ट व्रत आहार

रामदाना फलाहार में आता है। और यहीं कारण है कि व्रत में इसका सेवन कई प्रकार से किया जाता है।  आइयें आज हम व्रत में किन किन रूप में हम रामदाने का से सेवन कर सकते है ,इस पर एक नजर डालते है। 
 
रामदाना लड्डू :
 
सामान्यतौर पर रामदाना के लड्डू बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाते है।  मगर यदि आप चाहें तो आप इन्हे घर पर भी आसानी से बना सकते है। 
 
सामग्री : 1 कप रामदाना, 1 कप गुड , 2-3 चम्मच घी, किशमिश - काजू 2 -2 चम्मच। 
 
विधि : रामदाने को थोड़ी थोड़ी मात्रा में कढ़ाई में डालकर भून ले। अब इसे छन्नी से चन ले।  अब एक कढ़ाई में 2 चम्म्च घी ले। घी पिघलने पर उसमे गुड़ मिला ले। इसमें दो चम्मच पानी डाल ले। जब गुड़ पिघल कर झाग देने लगे तो समझ ले चाशनी तैयार है।  इसे छान ले। अब इसमें फुले हुए रामदाना और सभी मेवों को डालकर अच्छे से मिला ले। हाथ में थोड़ा सा पानी लगा कर इसके लड्डू बनाये और ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में रख ले। 
 
इसी तरह आप रामदाना की पट्टी भी बना सकती है।  तैयार मिश्रण को घी लगी थाली में सेट कर ले। और चाकू से इसे काट ले। ठंडा होने पर चाकू के मदद से थाली में से इसे निकाल ले. 
 
रामदाना की खीर :
 
रामदाने की खीर का सेवन करने से आपको पेट भरे होने का अहसास रहता है। 
 
सामग्री : 1 कप रामदाना, 4 कप दूध। 
 
विधि : रामदाने को थोड़ी थोड़ी मात्रा में कढ़ाई में डालकर भून ले।  अब इस छन्नी से छान ले। अब एक पतीले में दूध को गर्म करें। दूध उबलने पर इसमें भुने रामदाना को दाल कर थोड़ा पकाएं।  जब रामदाना फूल जाये तो आंच बंद कर इसमें थोड़ी सी चीनी मिला कर इसे ढक दे। थोड़ा सा ठंडा होने पर खाएं।  आप चाहे तो आप इसमें खाते समय बारीक़ कटा हुआ केला भी डाल सकती है। 
 
 
रामदाना कटलेट :
 
सामग्री : 1 कप रामदाना , 2 कप मसले उबले आलू , आधा कप उबले मटर, आधा कप उबली हुई गाजर , धनिया पत्ती, हरी मिर्च, काली मिर्च , घी - तलने के लिए, सेंधा नमक - स्वादानुसार। 
 
विधि : सभी सामग्री को मिला ले. इससे बने मिश्रण की छोटी छोटी टिक्की बना ले. तेल गर्म करें और इसे अच्छे से ताल ले।  आप इसे टमाटर की चटनी के साथ खा सकते है। 
 
 

गुरुवार, 11 सितंबर 2014

कैसे रखें सब याद

हम अक्सर अपनी व्यस्तता में कुछ कामों को करना भूल जाते है मगर उम्र के साथ साथ चीज़ों को याद रखना पाना मुश्किल होता चला जाता है।  आइयें कुछ ऐसी बातों पर गौर करते है जिससे यह  लग सके की कैसे आप जरुरी से छोटी छोटी बातों को भी याद रख सकें।

  • सबसे पहले चीज़ों को लिख कर अपने पास रखे ताकि आप उन्हें भूल न सके।  साथ ही जिस काम को आप करते जाएँ उस पर निशान भी लगाते जाएँ। 
  • आप अपने कामों की लिस्ट मोबाइल पर एक रिमाइंडर दाल कर भी कर सकते है। 
  • ऐसी जगह पर अपनी लिस्ट को लगाये जहाँ पर आप उसे चाह कर भी अनदेखा न कर पाएं। जैसे अलमारी पर या फ्रीज़ के दरवाजे पर या अपने बीएड के साइड टेबल पर। 
  • आप चाहे तो आप एक ऐसे वॉकी की मदद भी ले सकते है जिसपर रिमाइंडर की मदद से यह सेट किया जा सके की आपको कितने बजे क्या करना है। 
इन सब ट्रिक्स के आलावा अपने दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए खुश रहें और कुछ ऐसा करें ताकि आपका दिमाग एक्टिव रहें। 
 

गुरुवार, 4 सितंबर 2014

खूबसूरती बढ़ाता नींबू


नींबू न सिर्फ आपके गले को ठंडक और ताजगी देता है बल्कि ये आपकी स्किन को भी वहीँ ताजगी दे सकता है।  आइयें आज हम जानते है कि कैसे हम नींबू का प्रयोग कर पा सकते है क्लियर और ताज़ी स्किन। 

  •  अगर आप अपनी काली कोहनियों और घुटनों से परेशान है तो आपकी यह परेशानी नींबू दूर कर सकता है।  नींबू के रस में थोड़ा सा ग्लीसरीन डाले और नींबू के छिलके से हलके हाथो से रगड़े। आपके कालेपन में कमी आएगी। 
  • नींबू के रस में थोड़ा सा नारियल पानी डाल कर इसे अपने स्किन पर लगा ले। इससे आपके चेहरे की नही बनी रहेगी। 
  • आप चाहे तो आप नींबू के रास में थोड़ा सा गुलाब जल मिला कर भी इससे स्किन को साफ़ कर सकते है। 
  • नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालकर अपनी ऊँगली या फिर ब्रश से अपने दांतों को साफ करें। इससे दांत साफ़ हो जायेंगे और दांतों से पीलापन दूर हो जायेगा। 
  • नींबू का रस बालों को शैम्पू से धोने के बाद अपने बालो में करें। इससे बाल कोमल और सिल्की बनेगे। 
  • यदि आप अपने होठों को और मुलायम बनाना चाहते है तो नींबू के रस को अपनी ऊँगली की मदद से होंठो पर लगा ले। जब आप सुबह उठेंगे तो आपके होठ से डेड स्किन दूर हो जाएगी। 
  • नाखुनो पर इससे रगड़ने से नेल मजबूत बनते है और जल्दी टूटते नहीं है।