गुरुवार, 14 जनवरी 2016

गलतियां पोषण संबंधी


हम आज कुछ ऐसी पोषण संबंधी गलतियों के बारें में चर्चा करने जा रहें है, जो हम सभी करते है और हमें इस बात का पता भी होता की हम ऐसी गलतियां कर रहे है।  
  • जूस या फल : हम में से अक्सर कुछ लोग ऐसे है जोकि फ्रूट जूस को फल से ज्यादा प्राथमिकता देते है। कुछ को लगता है फल तरल होते है तो यह शरीर में पानी की कमी होने से बचाव करते है। जबकि कुछ को लगता है कि एक बार में एक संतरा खाने से बेहतर है की आप दो-तीन संतरों का रस पी ले। मगर यह गलत है। यदि आप फल साबुत कहते है तो इससे शरीर को पोषक तत्वों के अलावा फाइबर के लाभ भी मिलते है। जो पाचन में मदद करते है।  
  • रियल अपनाएं : डिब्बा बंद हेल्थी फ़ूड की जगह आप असल के पौष्टिक भोजन का सेवन करें। दाल, साग-सब्ज़ी व फलों का सेवन करें। डिब्बा बंद प्रोडक्ट्स में प्रिज़र्वेटिवेस होते है जोकि सेहतमंद नहीं होते है।  
  • खाना न खाना : कई बार वज़न बढ़ने के डर से अक्सर काम खाना खाते है। या फिर कई घंटों बाद खाते है जिसकी वजह से वजन कम होने की बजाय और बढ़ने लगता है। यदि आप वजन कम करना चाहते है तो सही डाइट को अपनाएं।  
  • खाना बार बार खाना : कई बार कुछ लोग इस रूल को अपनाते है की बार-बार खाने से शरीर का वजन नही बढ़ता है। मगर यह तभी संभव है यदि आप काम अंतराल में कम-काम खाना खाएं। ज्यादा बार खाने का अर्थ ज्यादा खाना खाना नहीं है।  
  • केवल हेल्थी फ़ूड को न कहें : हर बार हेल्थी फ़ूड या हेल्थ सप्लीमेंट्स के पीछे न भागे। पौष्टिक व संतुलित डाइट का सेवन करें और स्वस्थ रहें।
ध्यान रहें केवल कैलोरी के पीछे न पड़ें, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं और संतुलित भोजन का सेवन करें। एक्सरसाइज करें और फिट रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें